विकास विद्यालय में CBSE क्लस्टर 3 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, 130 स्कूल के 1400 एथलीट ले रहे हिस्सा

विकास विद्यालय में CBSE क्लस्टर 3 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, 130 स्कूल के 1400 एथलीट ले रहे हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

विकास विद्यालय प्रांगण में CBSE क्लस्टर 3 एथलेटिक्स मीट बुधवार से शुरू हुई। 11 से 14 सितंबर तक चलनेवाली इस प्रतियोगिता में 130 स्कूलों के 1400 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने किया। सलीमा ने खिलाड़ियों को जीतोड़ मेहनत करने की सलाह दी और युवा एथलीटों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महावीर मेडिका अस्पताल के डॉ विजय कुमार मिश्र, विकास विद्यालय के प्राचार्य पी एस कालरा, झारखंड एथलेटिक्स संघ के सी डी सिंह और एस के पांडे मौजूद रहे।