CM और खेल मंत्री के हाथों 12 अक्टूबर को खिलाड़ियों को मिलेगा कैश अवॉर्ड

| रांची |
झारखंड के खिलाड़ियों को पिछले तीन वर्षों से लंबित कैश अवॉर्ड मिलने की तिथि तय हो गई है। आगामी 12 अक्टूबर को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टाना भगत स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और खेल मंत्री हफीजुल हसन कैश अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। पता हो की पहले कैश अवॉर्ड का वितरण 29 अगस्त को होना तय हुआ था लेकिन कार्यक्रम को अंतिम वक्त पर स्थगित करना पड़ा था।