CAA सचिव गुट द्वारा आयोजित सीनियर डिविजन फुटबॉल लीग का आगाज

| रांची टीम sportsjharkhand.com |
छोटानागपुर एथलेटिक एसोसिएशन (CAA) के सचिव गुट की ओर से जेके इंटरनेशनल सीनियर डिविजन फुटबॉल लीग का आगाज बुधवार को हुआ। खेल गांव के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में झमाझम बारिश के बीच हुए उद्घाटन मुकाबला बराबरी पर छूटा। जेजेसी चुट्टू और बिरसा क्लब कोकर के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को गोल करने के कई अवसर मिले लेकिन अंततः मैच गोल रहित बराबरी पर छूटा। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चुट्टू के रमीज राजा को इससे पहले राज्य सभा सांसद महुआ मांजी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। बाबर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चुट्टू के रमीज राजा को दिया गया। इससे पहले झारखंड की प्रथम राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर लीग का उद्घाटन किया। इस मौके पर जेके इंटरनेशनल ग्रुप के चेयरमैन जितेंद्र सिंह, सीएए के महासचिव आसिफ नईम, रौशन मिंज, प्रदीप मिर्धा, संजय महतो, बबलू, सरोजनाथ महतो, लुइस टोपनो, मंगल मिंज, जॉन, बब्बर, अख्तर इमाम आदि मौजूद रहे।