विनम्र श्रद्धांजलि : रांची के मशहूर फुटबॉल क्लब BPSS दुबलिया के प्रशिक्षक सह मैनेजर सोमरा उरांव उर्फ सोनू का निधन

विनम्र श्रद्धांजलि : रांची के मशहूर फुटबॉल क्लब BPSS दुबलिया के प्रशिक्षक सह मैनेजर सोमरा उरांव उर्फ सोनू का निधन
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

रांची के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक दुखद खबर है। रांची जिला फुटबॉल में अपनी चमक बिखेरनेवाले मशहूर फुटबॉल क्लब BPSS (बाइस पड़हा सरना समिति) दुबलिया के प्रशिक्षक सह मैनेजर सोमरा उरांव उर्फ सोनू का मंगलवार को असामयिक निधन हो गया। स्टेट पैनल रेफरी 45 वर्षीय सोनू दुबलिया मध्य विद्यालय में पारा शिक्षक के रूप में देश के भविष्य को गढ़ने का काम भी कर रहे थे। सोनू के निधन पर रेफरी संघ से जुड़े पदाधिकारियों, CAA के पदाधिकारियों और फुटबॉल प्रेमियों ने दुःख व्यक्त किया है।