झारखंड के युवा मुक्केबाजों का दल सोनीपत के लिए रवाना

झारखंड के युवा मुक्केबाजों का दल सोनीपत के लिए रवाना

 

रांची
टीम sportsjharkhand.com


18 से 23 जुलाई तक सोनीपत, हरियाणा में आयोजित होनेवाली 4th Youth Men-Women National बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड के मुक्केबाजों का दल आज सोनीपत के लिए रवाना हुआ। चयन ट्राॅयल के आधार पर झारखंड की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गयी है जिसमें 11 बालक व 5 बालिका वर्ग के मुक्केबाज शामिल हैं। अमरेन्द्र कुमार को दोनों टीमों का कोच सह मैनेजर नियुक्त किया गया है। संघ के सचिव उत्तम सिंह, रांची जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष सेवनिर्वित आईपीएस रेजी डुंगडुंग, सचिव प्रकाश कुमार मंडल व कोषाध्यक्ष राजीव रंजन झा ने टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

 

बालक वर्ग

राहुल कुमार 48 KG, विकास सहीस 51 KG, अविनाश राज 54 KG, वेद प्रकाश तिवारी 57 KG, आकाश कुमार सिंह 60 KG, मो कैफ अली 63.5 KG, अमन कुमार 67 KG, सचिन कुमार साव 71 KG, आकाश दास 75 KG, अविनाश राठौर 80 KG व अमित 86 KG

कोच : ललटू गोराई व देवेन्द्र कुमार महतो 

बालिका वर्ग

तेजस कामती 48 KG, रेशमी कुमारी 50 KG, आइशा कुमारी दास 52 KG, संतोषी कुमारी 54 KG व स्नेहा कुमारी गुप्ता 60 KG

कोच: नीरज बिरूली व नीलम बिरूली