झारखंड एथलेटिक्स संघ एथलीटों के निःशुल्क कोविड टीकाकरण कराने को आगे आया

झारखंड एथलेटिक्स संघ एथलीटों के निःशुल्क कोविड टीकाकरण कराने को आगे आया

रांची

झारखंड एथलेटिक्स संघ ने अपने एथलीटों के कोविड टीकाकरण के लिए ऐतिहासिक पहल की है। राज्य में कोविड -19 के प्रसार को देखते झारखंड एथलेटिक्स संघ ने निर्णय लिया है कि वैसे एथलीट जिनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर हो और जिन्होंने अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर, पूर्वी क्षेत्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता, जूनियर नेशनल, सीनियर नेशनल में राज्य के लिए पदक जीता हो उन सभी एथलीटों का निशुल्क टीकाकरण कराया जाएगा। इसमें आनेवाले समस्त खर्चों का वहन झारखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा किया जायेगा। सीनियर नेशनल में बेहतर प्रदर्शन व लगातार तीन वर्ष से बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीटों के नाम भी जिला एथलेटिक्स संघ से मंगाए गए हैं, जो सरकारी कर्मचारी न हों।

झारखंड एथलेटिक्स संघ के इस फैसले की चहुँओर प्रशंसा हो रही है। विभिन्न खेल संघों से जुड़े खेल प्रशासकों ने इसका खुले दिल से स्वागत किया है।

 

सभी जिला एथलेटिक्स संघों के अध्यक्ष/सचिव से एक सप्ताह के भीतर ऐसे सभी एथलीटों की सूची मांगी गई है। 1 मई से एथलीटों का कोविड 19 का वैक्सीनेशन कराया जाएगा। 

 

डॉ मधुकांत पाठक

कोषाध्यक्ष AFI सह अध्यक्ष, झारखंड एथलेटिक्स संघ