भाटिया एथलेटिक्स अकादमी की आशा किरण बारला ने क्रॉस कंट्री में झारखंड के लिए जीता स्वर्ण

भाटिया एथलेटिक्स अकादमी की आशा किरण बारला ने क्रॉस कंट्री में झारखंड के लिए जीता स्वर्ण
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

भाटिया एथलेटिक्स अकादमी बोकारो की प्रशिक्षु आशा किरण बारला ने कोहिमा में आयोजित 56वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का झंडा बुलंद किया है। आशा ने अंडर-20 में 6 किलोमीटर महिला वर्ग में 22.47 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि गुजरात की दृष्टिबेन चाउ ने 22.53 मिनट के रजत और 23.03 मिनट के साथ उत्तराखंड की माया कुमारी कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहीं। आशा किरण बारला के अलावा झारखंड के ही रहनेवाली आकांक्षा केरकेट्टा ने तमिलनाडू की ओर से खेलते हुए अंडर 18 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि बालकों के अंडर 18 वर्ग में झारखंड के ही कंडुलना ने रजत पदक प्राप्त किया। आशा की उपलब्धि पर भाटिया एथलेटिक्स अकादमी और झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बेहतर भविष्य की कामना की है।