JSCA के पूर्व सचिव राजेश वर्मा बॉबी, पूर्व कोषाध्यक्ष गोबिन्दो मुखर्जी और आजीवन सदस्य रणजीत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, दो सप्ताह के अंदर कोर्ट में करना होगा समर्पण

196 करोड़ के घोटाले मामले में JSCA के पूर्व सचिव राजेश वर्मा बॉबी, गोबिंदो मुखर्जी और रंजीत सिंह की क्वैशिंग याचिका झारखंड HC ने की खारिज
रांची/जमशेदपुर

टीम sportsjharkhand.com 

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के प्रस्तावित वार्षिक आम सभा (AGM) से पहले पूर्व सचिव राजेश वर्मा बॉबी, पूर्व कोषाध्यक्ष गोबिन्दो मुखर्जी और आजीवन सदस्य रणजीत सिंह को जमशेदपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने जोर का झटका दे दिया है। जमशेदपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने तीनों तीनों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी और निर्देश दिया कि दो सप्ताह के अंदर अदालत के समक्ष सरेंडर करें।

क्या है मामला ?

JSCA के पूर्व सचिव राजेश वर्मा बॉबी, पूर्व कोषाध्यक्ष गोबिन्दो मुखर्जी और आजीवन सदस्य रणजीत सिंह बिष्टुपुर थाना जमशेदपुर में दर्ज 196.23 करोड़ रुपए के गबन का मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि BCCI से मिले पैसों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था। इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय ने तीनों के द्वारा दायर क्वैशिंग याचिका खारिज कर दी थी। उसके बाद अभियुक्तों ने एंटीसिपेटरी बेल जमशेदपुर कोर्ट में फाइल किया था।