JSCA में चुनाव की तिथियों के घमासान के बीच सचिव के ईमेल ने बढ़ाई तपिश

JSCA में चुनाव की तिथियों के घमासान के बीच सचिव के ईमेल ने बढ़ाई तपिश
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह के पत्र के अगले ही दिन सचिव के ईमेल ने चुनावी तपिश बढ़ा दी है। दरअसल मंगलवार की शाम सचिव ने सभी सदस्यों को ईमेल कर वैसे सदस्यों को संघ का कार्ड बनवाने का निर्देश जारी कर दिया है, जिनका कार्ड अब तक नहीं बन पाया है। ईमेल में इस बात का भी जिक्र है कि आगामी वार्षिक आम सभा (AGM) या विशेष आम सभा (SGM) के दौरान ये कार्ड अनिवार्य होगा। कार्ड का वांछित डिटेल्स तय फॉर्मेट में जमशेदपुर मुख्यालय या रांची ऑफिस में 21 अप्रैल  तक जमा करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा दो ईमेल जारी कर उस ईमेल पर भी भेजने का निर्देश दिया गया है।

ईमेल जारी होते ही कयास लगाया जाने लगा कि क्या जल्द ही चुनाव के तिथियों की घोषणा होनेवाली है ?

 

सचिव द्वारा भेजा गया ईमेल