ऑल इंडिया सब जूनियर U 13 बैडमिंटन रैंकिंग चैंपियनशिप 26 सितंबर से रांची में

ऑल इंडिया सब जूनियर U 13 बैडमिंटन रैंकिंग चैंपियनशिप 26 सितंबर से रांची में
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होटवार के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में ऑल इंडिया सब जूनियर U 13 बैडमिंटन रैंकिंग चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 400 बालक बालिका भाग लेंगे। 26 और 27 सितंबर को प्रारंभिक मुकाबले खेले जाएंगे। जिनमें से एकल मुकाबले में टॉप 32 और युगल में टॉप 16 बालक और बालिका खिलाड़ियों को मेन ड्रॉ में जगह मिलेगी। झारखंड के 5 खिलाड़ियों को मेन ड्रॉ में जगह मिली है जिसमें 4 बालक और 1 बालिका शामिल हैं। 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मेन ड्रॉ का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में के बीच 3 लाख रुपए की प्राइज मनी भी दी जाएगी। एकल वर्ग में बालक एवं बालिका विजेता को 36000-36000 रुपए दिए जाएंगे। उपविजेता को 18000-18000 रुपए दिए जाएंगे। डबल्स में विजयी बालक व बालिका को 19000-19000 रुपए मिलेंगे। युगल में उपविजेता 9000-9000 रुपए मिलेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 16 ऑफिशियल्स बाहर से आ रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन DGP अनुराग गुप्ता और खेल सचिव मनोज कुमार करेंगे जबकि समापन समारोह में खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मंत्री दीपिका पांडे सिंह अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी। उक्त जानकारी एक प्रेस वार्ता के दौरान के झारखंड बैडमिंटन संघ के प्रभाकर राव, रांची जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष आरके मल्लिक व अन्य ने दी।

 

झारखंड के इन खिलाड़ियों को मिली है जगह

झारखंड के 5 खिलाड़ियों को मेन ड्रॉ में जगह मिली है जिसमें संवित रमेश ने पॉइंट्स के आधार पर क्वालीफाई किया है। जबकि राजवीर, प्रिंस, वान्या खन्ना और असिता बोरा को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है।