AIFF ने झारखंड फुटबॉल में व्याप्त अनिश्चितता का किया खात्मा, मंत्री मिथिलेश ठाकुर को अध्यक्ष माना, जारी किया पत्र

| रांची टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने पिछले छह माह से झारखंड फुटबॉल संघ में चले आ रहे विवाद पर पूर्ण विराम लगाते हुए झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित कमिटी को मान्यता प्रदान कर दी है। इस संबंध में चिट्ठी जारी करते हुए अध्यक्ष व महासचिव का निलंबित लॉग इन को भी चालू कर दिया है। पता कि पिछले एक पखवाड़े पहले धनबाद में आयोजित AGM में मिथिलेश ठाकुर अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इसके बाद नज़म अंसारी ने भी एक कमिटी गठित कर सूची AIFF को भेजी थी। पिछले छह माह से ज्यादा वक्त से पूर्व अध्यक्ष नजम अंसारी व महासचिव गुलाम रब्बानी के बीच शीत युद्ध जारी था जिसका खामियाजा फुटबॉलरों को झेलना पड़ रहा था।
| झारखंड फुटबॉल संघ में चल रहे विवाद व अनिश्चितताओं पर पूरी तरह विराम लग गया है। AIFF ने अपनी आधिकारिक मुहर नवनिर्वाचित कमिटी पर लगा दी है। अब फुटबॉल झारखंड में आगे बढ़ेगा।
मिथिलेश ठाकुर, अध्यक्ष, JFA |
| हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं, हमारे साथ छल व धोखा हुआ है। न्यायालय के शरण में जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।
नजम अंसारी, पूर्व अध्यक्ष |
