A selfie with PIPAL tree @ Aquatic Stadium, Mega Sports Complex, Ranchi !

A selfie with PIPAL tree @ Aquatic Stadium, Mega Sports Complex, Ranchi !

खेल सचिव के आदेश पर विभाग के अधिकारियों द्वारा बुधवार को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के भ्रमण के बाद sportsjharkhand.com की टीम भी पहुंची। हम सबसे पहले एक्वेटिक स्टेडियम के अंदर गए और पाया कि स्टेडियम के स्टोर रूम में एक पीपल का पेड़ हमें \’सेल्फी\’ के लिए आमंत्रित कर रहा है। दरअसल साफ-सफाई व मेंटेनेंस इतनी संजीदगी से हो रहा है कि स्टोर रूम के अंदर एक पीपल का पेड़ उग आया और किसी को खबर तक नहीं हुई !

तस्वीरों को गौर से देखें और सेल्फी में स्वयं को महसूस करें। स्टेडियम के बर्बादी की कहानी कहती कुछ और सेल्फी पॉइंट से आनेवाले दिनों में आपको रूबरू कराते रहेंगे। फिलहाल हमारी सेल्फी व 24 घंटे 365 दिनों के भ्रष्टाचार के \”ऑक्सीजन\” से निर्मित पीपल के पेड़ की तस्वीर का लुत्फ उठाईये।