राज्य में पहले से स्वीकृत प्रशिक्षण केंद्र वर्षों से खुलने की बाट जोह रहे फिर भी 6 जगहों पर आवासीय और 62 जगहों पर डे बोर्डिंग सेंटर खोलने को मंजूरी

| रांची |
राज्य सरकार ने 6 जगहों पर 7 नए आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों और 62 जगहों पर लगभग 100 नए डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों को खोलने की मंजूरी दे दी है। सरकार का ये फैसला कागज़ों पर बहुत अच्छा नजर आ रहा है लेकिन जमीनी हकीकत सफेद हाथी सरीखी है। पहले से स्वीकृत लगभग तीन दर्जन आवासीय और डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र वर्षों बाद भी खुलने का इंतजार कर रहे हैं जबकि एक दर्जन से ज्यादा आवासीय सेंटरों को वर्षों से प्रशिक्षकों का इंतजार है। दो दर्जन से ज्यादा डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र प्रशिक्षकों के आभाव में या तो बंद हो गए या अब तक खुलने के इंतजार में हैं।