45 सदस्यीय झारखंड मास्टर एथलेटिक्स टीम का चयन

45 सदस्यीय झारखंड मास्टर एथलेटिक्स टीम का चयन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन द्वारा आगामी 27 अप्रैल से 1 माई 2022 तक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 45 सदस्यीय झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में जवाहर झा और अशोक महतो टीम के कोच की भूमिका में होंगे जबकि पुरुष टीम का मैनेजर वीरेंद्र प्रसाद साहू जबकि महिला टीम का मैनेजर संगीता लकड़ा को बनाया गया है। टीम 24 अप्रैल को रांची से चेन्नई के लिए रवानगी होगी। उक्त जानकारी झारखंड मास्टर एथलेटिक्स के सचिव लक्ष्मण राम ने दी। 

 

चयनित टीम

लक्ष्मण राम, पीसी देवगन, बिरेंद्र प्रसाद साहू, दशरथ महतो, विजय सिंह, रंजीत मुंडा, रंजीत उरांव, राजेंद्र महतो, त्रिलोचन तुमसे, संजय चक्रवर्ती, रामदेव राम, संजय राय, वकील कुमार, हरिओम कुमार, अशोक कुमार सिंह, अशोक महतो, जवाहर झा, सुखराम, सैमुअल तिर्की, किस्टो राय, सुरेंद्र बारीक, जी बाबू देव, परमहंस यादव, मधु उरांव, सुखदेव उरांव, रवि रंजन भगत, परमहंस यादव, मिस मेरी, प्रतिभा कुमारी, संगीता लाकड़ा,  अनुरक्ति शुक्ला, रानी गोस्वामी, निर्मला कुमारी, रवि, मनीषा भगत, सुजाता भगत, शारदा प्रधान, मिस ललिता, मुक्ति तिरु, अहिल्यादेवी, रवि भूषण, अरुण कुमार मिश्रा, प्रभा लाकड़ा, रोशन लिया तिग्गा, नीलम देवी व विपिन सिंह.