20वीं अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में मेज़बान गोड्डा जीता

20वीं अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में मेज़बान गोड्डा जीता

झारखण्ड वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में गोड्डा जिला वॉलीबॉल संघ के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 20वीं अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में बालिका वर्ग में गोड्डा ने गुमला को सीधे सेटों में 25-12, 25-12 से हरा विजय अभियान की शुरुआत की। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कुल बीस टीमें एवं महिला वर्ग में आठ टीमों सहित कुल 28 टीमें भाग ले रही है। इससे पहले प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ रविवार को स्थानीय बेथेल मिशन स्कूल मैदान पर हुआ। बतौर मुख्य अतिथि गोड्डा उपायुक्त भोर सिंह यादव, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार एवं बेथेल स्कूल के निदेशक प्रणेश सोलेमन ने दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर स्कूल की प्राचार्या अन्ना मार्क, देवाशीष कुमार झा, शेतांक सेन, राजेश कुमार सिंह, संजय कुमार, संजय ठाकुर एवं राजीव मिश्रा के अलावा आयोजन समिति के कई लोग शामिल रहे।