16वी झारखंड राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन जमशेदपुर के विजय इंस्टिट्यूट में गुरुवार को किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड के 15 जिले से 125 से ज़्यादा खिलाड़ी हिस्सा लिए। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्टील व्यवसायी अमरजीत सिंह सलूजा और झारखण्ड टेबल टेनिस संघ के सचिव जय कुमार सिन्हा, शैबाल गुप्ता, अजीत सिंह और हिमांशु सिन्हा कोषा अध्यक्ष गिरिडीह टेबल टेनिस एसोसिएशन डॉ आजाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी विकास सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।