CCC चुनाव में सुनील साहू गुट के 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

CCC चुनाव में सुनील साहू गुट के 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

गुरुवार की दोपहर कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) में सत्ताधारी ग्रुप की ओर से सुनील साहू की अध्यक्षता वाली 13 सदस्यीय टीम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सुनील साहू अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया जबकि निवर्तमान कमिटी के सचिव राहुल झा, विनय कुमार कर्ण, राजदीप सिंह, चंद्रशेखर किंगर, मनोज पांडेय, अनुपम देव, अजित कुमार, पवन कुमार, राजेश शर्मा रोमी, संदीप सिंह, काजल दास और 18 मई तक JSCA के कोषाध्यक्ष रहे राजीव बधान ने निदेशक (डायरेक्टर) पद के लिए नामांकन किया है। नामांकन के वक्त JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव, CCC के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश वर्मा, JSCA उपाध्यक्ष संजय पांडेय, JSCA के संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम समेत JSCA के कई पूर्व पदाधिकारी और CCC के सदस्य मौजूद रहे। पता हो कि इससे पहले बुधवार को टीम भानु के 13 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया था। CCC के चुनाव में अब टीम सुनील साहू और टीम भानु के बीच सीधी टक्कर की संभावना प्रबल हो गई है। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है।