sportsjharkhand.com टीम
रांची
13वीं पूर्वी क्षेत्र राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड के पुरुष एवं महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। रांची कॉलेज मैदान में 1 से 3 सितम्बर तक आयोजित होनेवाली इस प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र की 7 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। झारखण्ड थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है सारी टीमों के आवासन की व्यवस्था बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन दोपहर 1 बजे किया जायेगा।
झारखण्ड टीम
पुरुष टीम
विवेक यादव, लस्टर हेन्ड्री, प्रकाश मुंडा, राकेश कुमार, सुशिल कुमार, सुमित कुमार, सूरज कुमार, मो शाहिद, अंकुर सिंघल, अमरदीप कुमार, रवि कुमार, कृष्णा ओरांव, सोनू कुमार, सरोज कुमार, अंशुमन राज, पवन लोहरा।
महिला टीम
सरस्वती कुमारी, चूड़ामणि कुमारी, गीता कुमारी, मंदा कुमारी, आशना आँचल, गंगा कुमारी, पिंकी कुमारी, प्रीति कुमारी, चाइना तुरी, शायरा कायनात, अन्नू यादव, अरुणा यादव, ज़ेबा परवीन, मंजू कुमारी, तमन्ना परवीन। कोच : नगिना कुमार