sportsjharkhand.com टीम
रांची
खेलो इण्डिया स्थापना दिवस हॉकी प्रतियोगिता में U-14 बालिका वर्ग के फाइनल में सिमडेगा ने रांची को 5-1 पराजित कर खिताब जीत लिया। सिमडेगा की ओर से 23वें मिनट में अनिशा डुंगडुंग, 30वें मिनट में निक्की कुल्लू, 42वें मिनट में एलिन डुंगडुंग, 46वें मिनट में व्यूटी डुंगडुंग, 63वें मिनट में स्मिता केरकेट्टा ने गोल किया। वहीँ रांची की और से 36वें मिनट में संजना होरो ने एक मात्र गोल किया।