sportsjharkhand.com टीम
रांची
नेशनल हाईवे इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड के नामित एमडी और झारखंड के वरीय आइएएस अधिकारी एनएन सिन्हा के सम्मान में रविवार की सुबह मोरहाबादी स्थित बिरसा स्टेडियम में साई की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड के खेल सचिव और खेल प्रशासक की हैसियत से एनएन सिन्हा द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की सराहना की गयी। साई प्रभारी सुशील वर्मा ने एनएन सिन्हा द्वारा खेल सचिव रहते होटवार स्थित विश्व स्तरीय स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स बनाने में किए गए योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साई परिवार की ओर से सुशील वर्मा ने एनएन सिन्हा को एक स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया। एनएन सिन्हा की धर्मपत्नी व एनजीओ संचालक डाॅ निकिता सिन्हा जी का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर साई के कोच, कर्मचारी, खेल प्रशासक और कई खेलप्रेमी भी मौजूद थे।
भारतीय खेल प्राधिकरण रांची सेंटर के कोच व खिलाड़ी एनएन सिन्हा जी के सदैव ऋणी रहेंगे। वे सदैव हमारे मार्गदर्शक बने रहेंगे।
सुशील वर्मा, साई प्रभारी