sportsjharkhand.com टीम
रांची
तमिलनाडु के रामनाथपुरम में चल रहे 7वीं हॉकी इण्डिया सब जूनियर महिला प्रतियोगिता के दूसरे मैच में भी झारखण्ड ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी को 6-4 से पराजित कर पुरे तीन अंक हासिल किये। झारखण्ड टीम की ओर से संगीता कुमारी ने शानदार खेल दिखाते हुए सभी 6 गोल अकेले ही दागे। उन्होंने मैच के 32, 38, 42, 49, 54 और 65 मिनट में गोल किया। टीम की कोच प्रतिमा बरवा, सहायक कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर मनोज कोनबेगी ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।