sportsjharkhand.com
Ranchi
पहली बार इस चैंपियनशिप में राष्ट्रीय फ्री फ्लो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमे झारखंड की टीम ने 26.75 अंक हासिल करके चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। टीम में शामिल सृष्टि राय, अनुषा कर्मकार, अनुष्का कर्मकार, कोमल कुमारी और वंदना कुमारी ने डांस से जजों को प्रभावित करते हुए राज्य कीे झोली में स्वर्ण पदक डाला। दूसरे नंबर पर 26.50 अंक हासिल कर महाराष्ट्र की टीम दूसरे और 26.25 अंक हासिल करके उत्तर प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही।
अनुष्का और अनुषा कर्मकार ने दिखाया दम
दो बहनें अनुष्का कर्मकार और अनुषा कर्मकार ने झारखंड की ओर से लगभग पदकों पर बाजी मारी। 8-17 वर्ष क योगासन फिमेल ग्रुप में अनुष्का कर्मकार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 8-17 आयु वर्ग में अनुष्का कर्मकार-तहसीन अहमद ने स्वर्ण जीता। इसी ग्रुप में सृष्टि राय-कोमल कुमारी रजत पदक राज्य के झोली में डाले। 17-35 सीनियर ग्रुप में अनुषा कर्मकार व गोरते रक्षा ने स्वर्ण जीता। आर्टिस्टकि में अनुषा कर्मकार-अर्पन पाल ने स्वर्ण जीता। रिदिमिक में सृष्टि राय-कोमल कुमारी ने स्वर्ण व अनुष्का कर्मकार-तहसीन अहमद ने रजत जीता। अनुषा कर्मकार व पिंकी घोष ने राज्य के लिए स्वर्ण पदक बटोरा। 17-21 वर्ष के सीनियर ग्रुप में अनुषा कर्मकार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 8-14 वर्ष फिमेल में अनुष्का कर्मकार व सृष्टि राय ने रजत जीता। 8-11 वर्ष के मेल योगासन में सुष्मित दास गुप्ता कांस्य अपने नाम किया।