रांची लौटने पर इंद्रजीत सिंह का भव्य स्वागत

रांची लौटने पर इंद्रजीत सिंह का भव्य स्वागत

ताशकंद में संपन्न एशियाई बेंच प्रेस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने और बेस्ट लिफ्टर का ख़िताब जीतकर रांची लौटने पर इंद्रजीत सिंह का भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही रांची रेलवे पर राजधानी एक्सप्रेस से इंद्रजीत सिंह उतरे उन्हें फूलों से लाद दिया गया। स्टेशन पर भारी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों ने उन्हें उठा लिया और स्टेशन से बाहर ले गए। पता हो कि 63 वर्षीय इंद्रजीत सिंह ने उज्बेकिस्तान में 14 अक्तूबर से 20 अक्टूबर तक खेली गयी एशियन मेंस बेंचप्रेस प्रतियोगिता में इंद्रजीत सिंह ने मास्टर्स 3 ग्रेड में 83 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक जीता था।