sportsjharkhand.com टीम
रांची
रांची जिला मलखंभ संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय रांची जिला मलखंभ प्रतियोगिता मंगलवार से बंगीय स्कूल धुर्वा में शुरू हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-10 बालक वर्ग में शाहनी लोहरा, पवन कुमार, अंशु कुमार, अंडर-12 बालक वर्ग में पहलाज कुमार, प्रेम जनसन सोय, विरेन्द्र सिंह मुंडा, अंडर -10 बालिका वर्ग में प्रीति शालु, प्रियांशु कुमारी, रिया कुमारी, अंडर-12 बालिका वर्ग में खुशी कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रतिमा कुमारी ने अपने-अपने वर्गो में क्रमश : प्रथम, द्वितीय व तृतिय स्थान प्राप्त किये। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन फैशन क्लब रांची के निदेशक विक्रांत तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का संचालन संघ के अध्यक्ष अजय झा व मंच संचालन सचिव आशुतोष द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर सुदामा कुमार, सुभाष गांगुली, नवीन कुमार, कृष्णा कुमार, संजय कुमार, सुमित कुमार, सुमित मुंडा सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे।