sportsjharkhand.com टीम
सिल्ली
हैदराबाद में आयोजित पारा सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दिव्यांग पदक विजेता तीरंदाजों का रांची जिला तीरंदाजी संघ व बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने तीरंदाजों के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया, इस अवसर पर बिरसा मुंडा तीरंदाज़ी एकेडमी के मुख्य संरक्षक सुदेश महतो पदक विजेताओं को बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। रांची तीरंदाज़ी संघ व एकेडमी की अध्यक्षा नेहा महतो ने भी विजेता खिलाडियों को बधाई दी।