ortsjharkhand.com टीम
रांची
तमिलनाडु के रामनाथपुरम में आयोजित 7वीं हॉकी इण्डिया सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखण्ड महिला टीम सिमडेगा से रवाना हुयी। टीम में कल्याणी किन्डो, सलीमा टेटे (कप्तान), रोपनी कुमारी, प्रीति कुल्लू, सम्मी बड़ा, दीप्ती कुल्लू, दीप्ती टोप्पो, व्यूटी डुंगडुंग, संगीता कुमारी, दीपिका सोरेंग, प्रीणी कण्डीर, प्रिया डुंगडुंग, इलिसबा सांगा, अनीषा डुंगडुंग, प्रमोदनी लकड़ा, रजनी केरकेट्टा (सभी सिमडेगा) अंजलि कुजूर (हजारीबाग) और रानी कुमारी (रांची)। कोच प्रतिमा बरवा और मैनेजर मनोज कोनबेगी है। टीम शुक्रवार को धनबाद एलेपी ट्रेन से रवाना हुई। सरकार और संघ के संयुक्त प्रयास से 24 सदस्यीय झारखण्ड टीम का पिछले 27 दिसम्बर से सिमडेगा में ही विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित था।प्रतियोगिता 11 से 22 जनवरी तक आयोजित है।