sportsjharkhand.com टीम
रांची
7वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड के विजयी अभियान जारी है। शुक्रवार को झारखण्ड ने हॉकी छतीसगढ़ को 4-0 से पराजित कर लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज की और पूरे अंक हासिल किये। झारखण्ड की ओर से संगीता कुमारी ने 3 गोल और सलीमा टेटे ने 1 गोल किया। पता हो कि पंजाब के खिलाफ़ भी संगीता कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल किये थे।