sportsjharkhand.com टीम
सिमडेगा
62वें राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2016 में झारखण्ड टीम से खेलते हुए पदक प्राप्त करने वाले सिमडेगा जिला के खिलाड़ियों के सम्मान में जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार की रात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ज़िले के अधिकारी और खेल प्रशासकों ने खिलाड़ियों का सम्मान कर खुद को गर्वान्वित महसूस किया। सभी वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में नाच, गान और वादन की व्यवस्था के साथ ही सामूहिक भवज की भी व्यवस्था की गयी थी। पदक विजेताओं को प्रोत्शाहन राशि भी दी गयी। U-17 बालिका हॉकी झारखण्ड टीम विजेता हुयी थी जिसमे STC सिमडेगा के 8, STC लचड़ागढ़ के 8 और STC गुमला के 2 खिलाड़ी शामिल थे, सभी को 19800 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी गयी। U-14 बालक फुटबॉल में जिला के 6 खिलाडी थे इन्हें 6000 रूपये, U-14 हॉकी में झारखण्ड की टीम तीसरे स्थान पर थी इसके 8 खिलाडियों को 4000 तथा U-19 बालिका हॉकी में झारखण्ड तीसरे स्थान में थी इसके भी 8 खिलाड़ियों को 4000 रूपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी गयी। इस समारोह में खिलाड़ियों के साथ उपायुक्त सिमडेगा बिजय कुमार सिंह व पुलिस अधिक्षक राजीव रंजन परिजनों के साथ मौजूद रहे जबकि जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी, हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी, विभिन खेल संघ के पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और मीडियाकर्मियों ने सामूहिक नृत्य एवम भोज का आनन्द लिया। सभी ने एक सुर में खिलाड़ियों की प्रशंसा की और बेहतर भविष्य की कामना भी की।
डीसी एसपी भी थिरके
सामूहिक नाच के दौरान उपायुक्त बिजय कुमार सिंह व पुलिस अधिक्षक राजीव रंजन खुद को नहीं रोक पाए और जम कर समां बांधा। बिजय कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को विदा करते समय हमने वादा किया था कि आप जीतकर आएंगे तो सामूहिक नाच होगा, और आज ऐसा ही हो रहा है। एसपी राजीव रंजन ने भी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ़ की और उनके बेहतर भविष्य व करियर की कामना की। मनोज कोनबेगी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।