sportsjharkhand.com टीम
रांची
U 19 एशिया कप में भाग लेनेवाली भारतीय टीम में चाईबासा के अनुकूल रॉय और रांची के विवेकानंद तिवारी को चुना गया है। अनुकूल अभी झारखंड U 19 टीम की ओर से धनबाद में खेली जा रही वीनू मांकड़ प्रतियोगिता में खेल रहे हैं। रविवार को बंगाल के खिलाफ 4 और सोमवार को A एंड A के खिलाफ 5 विकेट झटके हैं। अनुकूल मूलतः बिहार के समस्तीपुर के रहनेवाले हैं, लेकिन पिछले छह साल से झारखंड की ओर से क्रिकेट खेल रहे हैं। वहीं विवेकानंद तिवारी रांची के ही निबंधित खिलाड़ी हैं और पिछले कुछ समय से अपने अच्छे प्रदर्शन से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। दोनों ही खिलाड़ी हाल ही में भारतीय U 19 टीम की ओर से इंग्लैंड दौरे पर गए थे। भारतीय U 19 टीम में चयनित होने पर JSCA अध्यक्ष कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष असीम सिंह, अजयनाथ शाहदेव, सचिव पिंटू दा समेत JSCA, WSDCA, RDCA के कई पदाधिकारियों ने बधाई दी है।