sportsjharkhand.com
रांची
ब्लाइंड क्रिकेट संघ और झारखण्ड डिसेबल्ड स्पोर्ट्स वेलफेयर अकादमी ने भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम में चयनित गोलू कुमार को असीम शुभकामनाओं के साथ इंदौर के लिए रवाना किया। एयरपोर्ट पर गोलू को शुभकामनाएं देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, एसएसपी रांची कुलदीप द्विवेदी, JDSWA के सचिव आफताब आलम और ब्लाइंड क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विवेक सिंह मौज़ूद थे। 29 जनवरी से शुरू हो रहे ब्लाइंड विश्व कप T-20 प्रतियोगिता के लिए 5 से 20 जनवरी तक टीम इंडिया का कैंप इंदौर में आयोजित होने है।